फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मानव शृंखला बनाई, मतदान की शपथ ली

विज्ञापन
बीसलपुर के राजकीय महाविद्यालय में छात्राओं ने बनाई मानव श्रंखला । संवाद
विज्ञापन
-बीसलपुर और बिलसंडा में हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन


बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं ने शनिवार को मानव शृंखला बनाकर मतदान के महत्व को बताया। शिक्षकों और अभिभावकों से मतदान की अपील की। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रजत गंगवार ने छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। खुद मतदान करने और अपने परिचितों को मतदान के प्रति जागरूक करने को कहा। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील सोनी और अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
मतदाताओं को दिलाई मतदान की शपथ
बिलसंडा। नगर के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। प्रधानाध्यापक उमेश मिश्रा ने स्कूल में कार्यरत सभी शिक्षकों, रसोइयों और अभिभावकों को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई। शत-प्रतिशत मतदान की अपील की। ब्लॉक के अन्य स्कूलों में भी मतदाता शपथ दिलाई गई। इस मौके पर मीरा देवी, वंदना, रामा दीक्षित, अनिल कुमार, धीरज शर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें