फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निगम के गठन से आउटसोर्स कर्मियों के चेहरों पर खुशी

Thu, 03 Sep 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
धमेंद्र
विज्ञापन
पीलीभीत। विभिन्न सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के लिए सरकार का नया आदेश राहत लेकर आया है। निजी एजेंसी के माध्यम से नौकरी कर रहे कर्मचारियों को अब उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से नई व्यवस्था से जोड़े जाने की तैयारी है। आदेश में कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने से उनकी आय में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

वहीं, निगम के माध्यम से सेवा व्यवस्था संचालित होने से कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा मिलने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से कम मानदेय और नौकरी जाने की चिंता झेल रहे कर्मचारियों ने नई व्यवस्था का स्वागत किया है। कर्मचारियों का कहना है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही भविष्य को लेकर बनी असुरक्षा भी काफी हद तक दूर होगी। संवाद

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें