पीलीभीत। भारत-नेपाल सीमा और उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के साझा वन्यजीव गलियारों में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने और जैवविविधता संरक्षण को मजबूत बनाने के लिए बुधवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी में उच्चस्तरीय बैठक होगी। एक दिवसीय बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पड़ोसी देश नेपाल के वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
बैठक में दुधवा टाइगर रिजर्व, पीलीभीत टाइगर रिजर्व, दक्षिणी तराई वन प्रभाग, पूर्वी तराई वन प्रभाग, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और नेपाल के वन अधिकारियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि बैठक का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में वन्यजीव संरक्षण को और प्रभावी बनाना व मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यूनतम करने के लिए राज्यों और नेपाल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। संवाद