फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वन क्षेत्र में गौढ़ी डालने से रोकने पर वन रक्षक के साथ की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। मवेशियों को पालने के लिए वन क्षेत्र में अवैध रूप से डाली जा रही गौढ़ी (झोंपड़ी) को रोकने पहुंचे वन रक्षक के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता की। वन रक्षक को दौड़ा दिया। वन रक्षक ने माधोटांडा थाने में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं ग्रामीणों ने इस मामले में वन मंत्री को पत्र भेजकर वन रक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

मामला बराही रेंज के सिमरा क्षेत्र से जुड़ा है। सिमरा गांव के अधिकतर लोगों की शारदा नदी के पार गौढ़ी हैं। जहां मवेशियों को पालने का कार्य किया जाता है। बराही रेंज में तैनात वन रक्षक अनिल कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रेंज क्षेत्र के सिमरा द्वितीय के अंतर्गत सिमरा निवासी मनोज यादव, आसिफ, नियामत, विकास यादव व राजेंद्र यादव की ओर से वन क्षेत्र में अवैध रूप से मवेशियों के लिए झोंपड़ी बनाई जा रही थी।
जानकारी पर उक्त लोगों को वन क्षेत्र में झोंपड़ी न डालने के लिए कहा गया। आरोप है कि इस पर उक्त लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारने के लिए दौड़ पड़े। वह किसी तरह बच कर वहां से लौट आया।
विज्ञापन

वहीं इस मामले में सिमरा गांव के लोगों ने वनमंत्री को पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया कि वे लोग कई वर्षों से जंगल में रहकर पुश्तैनी कार्य करते आ रहे हैं। मवेशियों को पालकर दूध आदि बिक्री कर घर का खर्च चलाते हैं। आरोप है कि 25 अक्तूबर को उक्त वन रक्षक द्वारा गौढ़ी पर पहुंचकर रुपये की मांग की गई। रुपये न देने पर अन्य गौढ़ी को छोड़कर उन लोगों की गौढ़ी को उजाड़ दिया गया। इधर, थाना प्रभारी मृदुल कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

गाय को माला पहनातीं डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें