फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रुपये न देने पर युवक का दबाया गला, डंडों से पीटा

Wed, 13 Nov 2024 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रुपये न देने पर आरोपियों ने युवक के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से गला दबाकर डंडों से पिटाई कर दी। आरोपी ने खुद को एक पार्टी का पदाधिकारी बताकर धमकाया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के जमुनिया खास निवासी अजीत कुमार ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आठ अगस्त 2024 को शाम के समय वह गांव में स्थित किराये की दुकान पर घरेलू सामान खरीदने के लिए गया था। आरोप है कि वहां गांव का राजीव कश्यप खुद को एक पार्टी का पदाधिकारी बताते हुए धमकाने लगा। दो हजार रुपये की मांग की।
विरोध किया तो जबरन जेब में हाथ डालकर उसमें रखे दो सौ रुपये निकाल लिए। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से गला दबाने लगा। आरोपी ने डंडों से मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर शराबा करने पर एकत्र हुए आसपास के लोगों ने उसे बचाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें