पीलीभीत के रेलवे जंक्शन पर ट्रेनों में रही यात्रियों की भीड़।संवाद
पीलीभीत। लखनऊ (गोमतीनगर) से चलकर पीलीभीत आने वाली पैसेंजर ट्रेन दो घंटे से अधिक देरी से पीलीभीत पहुंची। भारी भीड़ के चलते ट्रेन में सवार होने के लिए यात्रियों को धक्कामुक्की करनी पड़ी।
छठ पूजा और अन्य त्योहारों को मनाकर लोग अपने कार्यस्थलों पर वापस जा रहे हैं। इस वजह से ट्रेनों में खूब भीड़ है। यात्रियों को बैठने के लिए सीट हथियाने के लिए धक्कामुक्की करनी पड़ रही है। इस पर भी ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों को और ज्यादा परेशान कर रही है। लखनऊ से चलकर पीलीभीत आने वाली ट्रेन संख्या 05086 सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय 3:25 से दो घंटे से अधिक देरी से शाम 5:40 बजे पीलीभीत पहुंची।
यही ट्रेन वापसी में शाम 5:05 बजे पीलीभीत से लखनऊ जाती है। देरी से पहुंचने की वजह से ट्रेन अपने छूटने के समय से करीब 50 मिनट बाद रवाना हो सकी। ट्रेन लेट होने की वजह से प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। ट्रेन रुकते ही सवार होने के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कई यात्री खिड़की से ट्रेन में घुसते नजर आए।
पीलीभीत के रेलवे जंक्शन पर ट्रेनों में रही यात्रियों की भीड़।संवाद