भाकियू नेताओं के
नेतृत्व में तहसील दिवस में पहुंची महिलाओं ने लाइनपार देहात में विकास न
होने से गुस्साईं महिलाओं ने प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया और तहसील दिवस
में पत्र देकर विकास कराने की मांग की।
भाकियू के संजीव सरन सक्सेना,
विमला सक्सेना के नेतृत्व में लाइनपार देहात की तमाम महिलाएं तहसील पहुंची।
यहां महिलाओं और भाकियू कार्यकर्ताओं ने लाइनपार में विकास न होने की
समस्या को लेकर पूरनपुर देहात के प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने तहसील दिवस में पत्र देकर विकास कराने की मांग की।
पत्र में कहा गया कि पूरनपुर समग्र्र ग्राम घोषित है। इसके बाद भी
लाइनपार में विकास नहीं हुआ। समाजवादी पेंशन के लिए अपात्रों का चयन किया
गया। प्रदर्शन करने वालों में राजेश्वरी देवी, सरोज गुप्ता, वीरमती,
सुनीला, किरन देवी, रेखा, मीना, प्रेमलता, सुषमा, शीला, नीतू, सोमवती, मैना
देवी आदि थे।
तहसील दिवस से भगाने का आरोप
पूरनपुर। भाकियू
के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनेरश गौड़ आदि ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती
पत्र में तहसील दिवस में फरियाद लेकर पहुंचने पर वहां से भगाने का आरोप
अफसरों पर लगाया है। पत्र में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है। पत्र
में रामनरेश गौड़, विमला देवी, मीरा देवी, संजीव सरन सक्सेना आदि के
हस्ताक्षर थे।