फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला डिपो हटाने के लिए 31 जुलाई तक कोई आंदोलन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। आर्य समाज भवन में शनिवार शाम व्यापारियों और आम नागरिकों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 31 जुलाई तक कोयला डिपो हटाए जाने के संबंध में कोई आंदोलन नहीं होगा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने 25 जून को बाजार बंद करा कर ट्रेनें चलाने और कोयला डिपो हटवाने की मांग को लेकर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन में शामिल पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने इज्जतनगर के एडीआरएम से फोन पर वार्ता की थी। एडीआरएम ने दोनों मांगें अतिशीघ्र पूरी करने का आश्वासन दिया था। एडीआरएम ने 15 जुलाई तक कोयला डिपो हटाने का आश्वासन दिया था।
इस बीच ट्रेनों का संचालन तो शुरू हो गया लेकिन डिपो हटाए जाने के संबंध में कोई कार्यवाही शुरू नहीं हो पाई। इसी सिलसिले में नागरिकों की पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा और भाजपा विधायक विवेक वर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई। पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने लोगों को बताया कि एडीआरएम ने विभागीय मजबूरियां बताते हुए 31 जुलाई तक कोयला डिपो हटाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एडीआरएम ने पूर्व मंत्री को यह भी बताया कि वह बीसलपुर से कोयला डिपो भोपतपुर ले जाएंगे। इस नई जानकारी के आधार पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 31 जुलाई तक कोयला डिपो हटाए जाने के संबंध में कोई आंदोलन नहीं किया जाएगा। बैठक में उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राकेश मित्तल, नगर महामंत्री गोपाल कृष्ण ,अग्रवाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, परदेसी, दिनेश कुमार काफी प्रमुख लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें