फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई से एडमिशन के लिए इस बार करना होगा ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा विधेयक, 2009 (आरटीई) के तहत गरीब तबके के बच्चों को निजी स्कूलों में कक्षा एक या पूर्व माध्यमिक कक्षाओं में एडमिशन के लिए इस बार इस बार ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पहले चरण में दो से 25 मार्च से आवेदन करना होगा। हालांकि जो अभिभावक ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ हैं, उनको ऑफलाइन का विकल्प भी दिया जाएगा। शासन ने इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

गरीब बच्चों को कान्वेंट स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर आरटीई के तहत एडमिशन दिया जाता है। हालांकि तमाम स्कूलों में सीटें नहीं भर पातीं। शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। पहले चरण में दो से 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 26 से 28 मार्च तक बीएसए स्तर पर सत्यापन होगा। 30 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। पांच अप्रैल तक प्रवेेश प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। दूसरे चरण में दो से 23 अप्रैल तक आवेदन होंगे। 25 से 26 अप्रैल तक सत्यापन होगा। 28 अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी। पांच मई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। तीसरे चरण में आवेदन दो मई से 10 जून तक होंगे। 11 से 13 जून तक सत्यापन होगा। 15 जून को लॉटरी निकाली जाएगी। 30 जून तक प्रवेश पूरे कराने होंगे। जो अभिभावक ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ होंगे वह बीएसए कार्यालय या खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जमा कर सकते हैं। हालांकि उनको अंतिम तिथि से पांच दिन पहले आवेदन जमा करने होंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि ऐसे निजी स्कूलों के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करा दी जाए। अगर प्रवेश के समय तक प्रक्रिया पूरी नहीं होती है और बच्चों को प्रवेश नहीं मिल पाते हैं तो बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारी इसके जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें