पीलीभीत। शहर के प्रमुख बाजार में अवैध पार्किंग और अस्थायी अतिक्रमण ने आमजन की राह मुश्किल कर दी है। सहालग का सीजन शुरू होने से पहले ही दुकानदारों और फड़ कारोबारियों ने फुटपाथों पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। कहीं फल के ठेले और दुकानें सड़क तक फैल गई हैं तो कहीं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बड़े कार्टून राहगीरों का रास्ता रोक रहे हैं।
दूसरी ओर, पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़कों के किनारे खड़े किए जा रहे हैं। नतीजतन, शहर के प्रमुख बाजारों में दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं।
कई स्थानों पर सड़क इतनी संकरी हो जाती है कि आमने-सामने वाहन आ जाने पर आवागमन ठप होने की नौबत आ जाती है। हैरानी की बात यह है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर प्रशासन के निर्देश और नगर पालिका की औपचारिक कार्रवाई से आगे कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। जब टीम ने इस समस्या को लेकर पड़ताल की तो कई जगह विभिन्न समस्याएं देखी गईं।
शिकायतों के बाद जागती है पालिका, स्थायी कार्ययोजना का इंतजार : शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की शिकायतों के बाद ही पालिका जागती है। नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंचकर चेतावनी देती है और एक-दो चालान काटकर अभियान की औपचारिकता पूरी कर लेती है। इसके बाद फिर वही हालात बन जाते हैं। स्मार्ट पालिका में शामिल शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अब तक कोई प्रभावी रूट प्लान तैयार नहीं किया गया है। यही वजह है कि प्रमुख बाजारों में वर्षों से फुटपाथ और सड़कें धीरे-धीरे कब्जे की चपेट में आ रही हैं। चूड़ी वाली गली की सड़क पर फल कारोबारियों का कब्जा : मुख्य बाजार स्थित चूड़ी वाली गली में किराना, चूड़ी और कॉस्मेटिक की दुकानें हैं। करीब 15 फुट से अधिक चौड़े इस मार्ग पर फल विक्रेताओं और आढ़तियों के फड़ लगने से आवागमन के लिए महज छह से सात फुट जगह बचती है। दिनभर ग्राहकों की भीड़ के बीच ठेले और अस्थायी दुकानें परेशानी बढ़ा रहे हैं। चौड़े रास्ते के बावजूद लोगों को संकरी जगह से होकर गुजरना पड़ता है।
शहर के रामस्वरूप पार्क में सड़के घेरकर सजी दुकानें। संवाद
शहर के रामस्वरूप पार्क में सड़के घेरकर सजी दुकानें। संवाद
शहर के रामस्वरूप पार्क में सड़के घेरकर सजी दुकानें। संवाद
शहर के रामस्वरूप पार्क में सड़के घेरकर सजी दुकानें। संवाद
शहर के रामस्वरूप पार्क में सड़के घेरकर सजी दुकानें। संवाद
शहर के रामस्वरूप पार्क में सड़के घेरकर सजी दुकानें। संवाद