बरखेड़ा। दीपावली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बरखेड़ा, बीसलपुर, टिकरी तथा पौटा में दुकानों से नमूने लिए। इसके बाद उनको परीक्षण के लिए भेजा गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शाहजी किराना स्टोर पौटा, विकास मिष्ठान भंडार टिकरी, बृजेश किराना स्टोर पतरसिया, अंबर स्वीट्स बीसलपुर से जांच के बाद नमूने लिए। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा राम अवतार सिंह, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, सतीश कुमार और प्रेम यादव शामिल रहे। संवाद