फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सुबह-शाम कोहरे ने किया परेशान, बढ़ी सर्दी

विज्ञापन
पीलीभीत में मंगलवार को आसमान में रही हल्की धूप।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई में मंगलवार को सुबह और शाम के समय कोहरे ने लोगों को परेशान किया। सुबह करीब नौ बजे तक कोहरे का असर रहा। दिन में हल्की धूप ने राहत दी, लेकिन हवा चलती रही। सुबह और शाम के समय सफर करने वालों को सर्दी ने परेशान किया।
विज्ञापन


कोहरा और सर्द हवाओं की वजह से जिले के तापमान में गिरावट जारी है। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान दो डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम में सर्दी का इजाफा हुआ तो लोगों ने ऊनी कपड़े निकाल लिए।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम 14.6 रिकाॅर्ड किया गया। बताया कि कोहरा रबी सीजन की फसलों के लिए फायदेमंद हैं। तापमान गिरने से सर्दी बढ़ी है। वहीं सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया था। न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें