फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुलनगर में शारदा नदी ने फिर तेज किया कटान, नहरोसा में कहर थमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी ने राहुलनगर के समीप फिर तेजी से कटान शुरू कर दिया। नदी कटान करती हुई गांव की आबादी के समीप आ गई है। बीती रात नदी ने गांव के समीप खाली पड़े 20 मीटर के भूखंड को अपने आगोस में ले लिया। इससे दो लोगों के घर नदी के मुहाने पर आ गए हैं। लोग घरों से अपना सामान निकालने में जुटे हैं। हालांकि दूसरी ओर नहरोसा में शारदा नदी का कहर थमा है। यहां कटान रुकने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मगर, नदी कब कटान शुरू कर दे, यह सोचकर लोग दहशत में है।
विज्ञापन

शारदा नदी के पार गांव नहरोसा में पिछले कई दिनों से नदी तेजी से भूकटान कर रही थी। नदी तेजी से कटान करते हुए गांव के कब्रिस्तान के समीप पहुंच गई। दो दिन से नदी का जलस्तर कम होने पर नहरोसा में भूकटान थम गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन नदी यहां कब भूकटान शुरू कर दे, इसको लेकर लोग दहशत में है। नहरोसा के प्रधान शमीउद्दीन शम्मू ने बताया कि गांव के समीप भूकटान दो दिनों से रुका हुआ है। इधर, गांव राहुलनगर में नदी ने फिर तेजी से कटान करना शुरू कर दिया है। नदी भू-कटान करती हुई गांव की आबादी तक आ गई है। रविवार को नदी ने गांव किनारे मुमताज का 20 मीटर का भूखंड नदी में समा गया। भगवंतलाल, टोडीलाल के घर नदी के मुहाने पर आ गए है। इन लोगों ने अपने घरों को खाली करना शुरू कर दिया। तेजी से शुरू हुए कटान से राहुलनगर के बाशिंदों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें