फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सफाई कर्मचारी की मौत, बाइक सवार भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। बाइक से ड्यूटी पर जाते समय एक सफाई कर्मचारी को बीसलपुर मार्ग पर एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में सफाई कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक चालक को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गाजीपुर कुंडा निवासी 45 वर्षीय रामनाथ पुत्र मेवाराम बिलसंडा ब्लॉक के हरेई गांव में सफाई कर्मी थे। रविवार सुबह 11 बजे वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। बीसलपुर मार्ग पर आदेश आईटीआई कॉलेज के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में सफाई कर्मी रामनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार इसी थाना क्षेत्र के डडिया भगत गांव निवासी 24 वर्षीय राजीव पुत्र नन्हेंलाल भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। रामनाथ ने हेलमेट भी पहना था, जबकि घायल बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा जबकि मृतक के परिवार वालों को सूचना देने के बाद उसका शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। पत्नी बिटोली देवी ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें