फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान क्लब और समूहों को जोड़े सहकारी बैंक

Sat, 07 Nov 2015 11:32 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीएम नाबार्ड ने कहा कि गांव और किसान के विकास मेें सहकारी बैंकों की अहम भूमिका है। बैंक किसान क्लब, स्वयं सहायता समूह और संयुक्त देयता समूहों के खाते खोलकर उनके सदस्यों की प्रगति के साथ बैंक का कारोबार बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

छतरी चौराहा स्थित जिला सहकारी बैंक मुख्यालय में नाबार्ड की ओर से स्वयं सहायता समूह बैंक लिंकेज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता डीडीएम नाबार्ड ने कहा प्राय: देखा गया है कि बैंक स्वयं सहायता समूह व किसान क्लब आदि के खाते खोलने से बचते हैं। जबकि ये बैंक और समूह से जुड़े सदस्यों दोनों के हित में है। उन्होंने बताया कि नाबार्ड के माध्यम से खुले करीब 25 स्वयं सहायता समूहों के खाते खोलने में बैंक को कहीं भी नहीं जाना पड़ा। जबकि दो वर्षों में इन समूहों से नौ लाख का जमा पूंजी बैंक को प्राप्त हुई। उन्होंने इसे बैंक का कारोबार बढ़ाने का प्रमुख माध्यम बताया और स्वयं सहायता समूह, किसान क्लब एवं संयुक्त देयता क्लब के खाते खोलने की अपील की। कृषि उपनिदेशक एके सिंह ने कहा कि किसान को धन प्राप्ति का एक मात्र साधन बैंक हैं। इसलिए बैंकों को अपनी ऋण सीमा और बढ़ानी चाहिए। बैंक के महाप्रबंधक आलोक गुप्ता ने कहा कि बैंक समूह एवं किसान क्लबों को व्यापार प्रतिनिधि के रूप में लें। किसानों को सुविधाएं देना ही सहकारी बैंक का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम में डीजीएम बाबूराम, प्रबंधक सौरभ द्विवेदी सहित सभी बैंक प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें