फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंदिरों में हवन-पूजन, गुरु के प्रति जताई श्रद्धा और विश्वास

विज्ञापन
बीसलपुर के जय गुरुदेव आश्रम पर प्रवचन करते रमेश चंद्र मिश्रा स्रोत आयोजक
विज्ञापन
पीलीभीत। गुरु पूर्णिमा पर शहर से लेकर कस्बों और गांवों के मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए। विधि-विधान से हवन-पूजन हुआ। गुरु की महत्ता का बखान किया गया। लोगों ने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और विश्वास जताया। उपहार देकर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन

शहर की काशीराम नगर काॅलोनी के बालाजी नीम करोली धाम पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। पूजा-अर्चना के बाद गुरु की महिमा का बखान किया गया। देवी-देवताओं के जयकारे लगे। नकटादाना चौराहे के समीप गायत्री शक्तिपीठ पर भी कई कार्यक्रम हुए।
अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का संयोजन आभा सक्सेना और शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर विद्यालय की व्यवस्थापिका कुमकुम अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, डॉक्टर अनुरिता, अंजलि अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, डॉक्टर सविता सक्सेना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


गायत्री परिजनों ने दी यज्ञ में आहुतियां


बीसलपुर। गुरु पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को मोहल्ला शास्त्री नगर स्थित शक्तिपीठ पर गायत्री यज्ञ हुआ। श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर गायत्री परिजनों ने अपने गुरु आचार्य श्रीराम शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। गायत्री परिवार के तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव ने आगंतुकों का आभार जताया। व्यवस्था में गायत्री परिवार के ब्लॉक प्रभारी प्रताप सिंह तोमर, देवकीनंदन गंगवार और निशा का विशेष योगदान रहा। संवाद



गुरु पूर्णिमा का है बहुत महत्व : रमेश चंद्र


बीसलपुर। कस्बा बरखेड़ा से आए जय गुरुदेव संगत के प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा ने जय गुरुदेव आश्रम पर प्रवचन करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा एक बहुत महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन सभी लोगों को अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। गुरु की बदौलत ही इंसान अपने जीवन में प्रगति कर पाता है। कार्यक्रम की व्यवस्था में ओम पाल प्रजापति, तेजबहादुर गंगवार, ओमप्रकाश, भजनलाल, जानकी प्रसाद, गोवर्धन लाल, घनश्याम, रामकली, वीरावती, ओमवती और विद्यादेवी आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद





हवन-पूजन और गुरु की महिमा का हुआ बखान
पूरनपुर। गुरु पूर्णिमा पर नगर के श्रीराम जानकी मंदिर में चल रहे रामायण के अखंड पाठ का हवन- पूजन और पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। इसके बाद भंडारा हुआ। मंदिर के महंत बाबा राघवदास ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में दूसरे जिलों के श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। विधायक बाबूराम पासवान, पुवायां विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि गुरभाग सिंह, सरोज बाजपेयी, बाबा गोपाल दास, सुरेंद्र दास, श्रीकृष्ण दास, चैतन्य दास, सर्वेश स्वर्णकार, राधाकृष्ण कुशवाहा आदि मौजूद रहे। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर हुए कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने गुरु-शिष्य के संबंध के महत्व पर प्रकाश डाला। विभाग संचालक ओमप्रकाश ने भारतीय संस्कृति में गुरु शिष्य की महिमा के बारे में बताते हुए कहा कि गुरु की आवश्यकता आज भी उतनी है जितनी प्राचीनकाल में थी। जिला प्रचारक दुष्यंत ने भी गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. वीके शर्मा, डॉ. रेखा सिंह, डॉ. अंशिका शर्मा, डॉ. अरविंद दीक्षित, तहमीना शम्सी, डॉ. रंजना सिंह, शाहिद खान आदि मौजूद रहे। संवाद

मठ-मंदिरों के महंत और गुरुजनों का किया सम्मान



पीलीभीत। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने मठ-मंदिरों के महंतों और गुरुजनों को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले महंत में पंडित राजेश बाजपेई, जयशंकर, आशुतोष शर्मा, पुरुषोत्तम उपाध्याय, अंकुर गोस्वामी, मोहन भट्ट, वंश मिश्रा, श्याम मिश्रा शामिल रहे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, जिला महामंत्री दिनेश पटेल, नगर अध्यक्ष इंद्रेश चौहान, नगर महामंत्री अमरीश शर्मा, नितिन सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद

बीसलपुर क्षेत्र में मनाया गया व्यास पूजा का पर्व

बीसलपुर। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में बृहस्पतिवार को घरों में व्यास पूजा का पर्व मनाया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। घरों में पूड़ी पकवान भी बनाए गए। पर्व के सिलसिले में नगर के ऊंचे मंदिर में चल रहा दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन हो गया।
मंदिर में श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन भी हुआ। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मंदिर के पुजारी श्यामगिरि ने सभी का आभार जताया। चुर्रासकतपुर, खनंका, माधवपुर, दियोरिया, मानपुर, अमृता खास आदि गांवों में भी यह पर्व मनाया गया। संवाद

बीसलपुर के जय गुरुदेव आश्रम पर प्रवचन करते रमेश चंद्र मिश्रा स्रोत आयोजक

बीसलपुर के जय गुरुदेव आश्रम पर प्रवचन करते रमेश चंद्र मिश्रा स्रोत आयोजक

बीसलपुर के जय गुरुदेव आश्रम पर प्रवचन करते रमेश चंद्र मिश्रा स्रोत आयोजक

बीसलपुर के जय गुरुदेव आश्रम पर प्रवचन करते रमेश चंद्र मिश्रा स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें