फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तिहरे हत्याकांड में पांच और आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

Thu, 05 Nov 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। रामलीला मेला कमेटी के रुपये के हिसाब-किताब को लेकर हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई के बीच बुधवार को पांच और वांछित आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। मृतक अंकित गुप्ता और मोहित गुप्ता पक्ष की ओर से दर्ज मुकदमे में वांछित नन्हे श्रीवास्तव, नरेश श्रीवास्तव, ओमकार श्रीवास्तव, कमलकांत और नितिन उर्फ जितिन श्रीवास्तव ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सरेंडर किया है।
विज्ञापन

12 अक्तूबर की रात अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी के रुपये के हिसाब-किताब को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और फायरिंग के साथ मारपीट शुरू हो गई। घटना में अंकित और उसके भाई मोहित गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि किशोर कुनाल श्रीवास्तव की बेसबॉल के बल्ले से हमला कर हत्या कर दी गई थी। तिहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई थी।
पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बुधवार को पांच आरोपियों ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सरेंडर किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आत्मसमर्पण के बाद इस मुकदमे में जेल पहुंचने वाले आरोपियों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। वहीं, अन्य वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में 14 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। बुधवार को पांच अन्य वांछित आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें