फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गंगा उत्सव पर रंगोली और दीपदान से जगमगाया गोमती उद्गम स्थल

Thu, 05 Nov 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गोमती उद्गम स्थल पर रंगोली बनातीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
कलीनगर। गंगा उत्सव के तहत गोमती उद्गम स्थल पर बुधवार को रंगोली, क्विज प्रतियोगिता और दीपदान समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली बच्चों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर नदियों और उनके घाटों को साफ रखने का संदेश दिया। शाम को मां गोमती की आरती और दीपदान से उद्गम स्थल रोशनी से जगमगा उठा।
विज्ञापन

जिला गंगा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं की स्वच्छता जागरूकता रैली से हुई। विद्यालय से गोमती उद्गम स्थल तक निकाली गई रैली में विद्यार्थियों ने नदी संरक्षण और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसके बाद आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में इको फ्रेंडली ग्रुप ने पहला, अरण्य ग्रुप ने दूसरा और धरोहर ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में कक्षा एक से 12वीं तक के करीब 700 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य और जिला पंचायत सदस्य ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। शाम को मां गोमती की भव्य आरती और दीपदान हुआ। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। इस दौरान नियमित रूप से गोमती आरती करने वाली 21 बच्चों की टीम को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डीएफओ सामाजिक वानिकी भरत कुमार डीके ने कहा कि नदियों का संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए आमजन और युवाओं की भागीदारी भी जरूरी है। बच्चों में प्रकृति और जलस्रोतों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी रमेश चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, जिला परियोजना अधिकारी सौरभ सिंह, जेआरएफ डॉ. आदर्श कुमार, गोमती सेवक निर्भय सिंह समेत मां गोमती के आरती सेवक और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें