घुंघचाई और केशोपुर में अब मकसूदापुर चीनी मिल गन्ना खरीदेगी। जबकि दलीपपुर इटौरिया, गढ़वाखेड़ा द्वितीय और शाहबाजपुर गन्ना क्रय केंद्र पर पूरनपुर चीनी मिल खरीद करेगी। घुंघचाई और केशोपुर गन्ना क्रय केंद्र पर पिछली बार पूरनपुर चीनी मिल ने जबकि दलीपुर इटौरिया, शहबाजपुर गन्ना क्रय केंद्र मकसूदापुर और गढ़वाखेड़ा गन्ना क्रय केंद्र पलिया चीनी मिल ने गन्ना खरीद की थी।
सहकारी गन्ना समिति क्षेत्र का गन्ना सात चीनी मिलें पूरनपुर, पीलीभीत, पलिया, संपूर्णानगर, बरखेड़ा, गुलरिया, मकसूदापुर चीनी मिलें खरीदती हैं। समिति क्षेत्र मेें दि किसान सहकारी चीनी मिल गेट के अलावा 61 गन्ना खरीद केंद्र है। पिछली बार पूरनपुर चीनी मिल को अन्य गन्ना क्रय केंद्रों के अलावा घुंघचाई, केशोपुर, मकसूदापुर चीनी मिल को दलीपपुर इटौरिया, शहबाजपुर और पलिया चीनी मिल को गढवाखेड़ा द्वितीय गन्ना क्रय केेंद्र आवंटित किया गया था।
सहकारी गन्ना समिति के सचिव सौवीर सिंह ने बताया कि इस बार पूरनपुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र घुंघचाई और केशोपुर को मकसूदापुर को, मकसूदापुर चीनी मिल के गन्ना खरीद केंद्र दलीपपुर इटौरिया और शहबाजपुर को पूरनपुर चीनी को और पलिया के गन्ना क्रय केंद्र गढ़वाखेड़ा द्वितीय को पूरनपुर चीनी मिल को आवंटित किया गया है।
किस गन्ना क्रय केंद्र पर कौन मिल करेगी खरीद
दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर
चीनी मिल गेट, झुकना, दुधियाखुर्द, जटपुरा, टांडा छत्रपति एट कुंवरपुर ता. गजरौला, कीरतपुर, चित्तरपुर, पचपेटड़ा, गुलाबटांडा, पचपेड़ा द्वितीय, उदयकरनपुर, प्रसादपुर पचपेड़ा, शाहगढ़ प्रथम, रंपुराकोन, रंपुरा फकीरे प्रथम, गढ़वाखेड़ा एट अंडबोझी, रायपुर प्रथम एट जगतपुर, सुल्तानपुर, चतीपुर प्रथम एट हरीपुर किशनपुर, माधौपुर अभयपुर प्रथम, नजीरगंज प्रथम, गढ़वाखेड़ा द्वितीय, शाहबाजपुर, दलीपपुर इटौरिया।
मकसूदापुर चीनी मिल
कालाबोझ प्रथम एट सिमरा, कालाबोझ द्वितीय एट दिलीपुर, कनपार, केशोपुर, घुंघचाई।
गुलरिया चीनी मिल
चतीपुर प्रथम, चतीपुर द्वितीय, रायपुर तृतीय, कुर्रैया प्रथम, महुआगुंदे द्वितीय।
पीलीभीत चीनी मिल
जरा, शिवनगर, वीरखेड़ा, मथना, बासखेड़ा, जमुनिया, मैनाकोट, चंदिया हजारा प्रथम, चंदिया हजारा द्वितीय, ढक्काचांट प्रथम, ढक्काचांट द्वितीय, रंपुरा कोन।
बरखेड़ा चीनी मिल
चूका, शाहगढ़ द्वितीय, भैरोकलां, मझारा प्रथम, मझारा द्वितीय, मैनाकोट द्वितीय एट माधोटांडा, बराही।
पलिया चीनी मिल
नजीरगंज द्वितीय, नजीरगंज चतुर्थ, महुआगुंदे प्रथम, फत्तेपुर, मनहरिया, सोंधा, कुर्रैया।