फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक टिप्पणी को लेकर विवाद में फायरिंग

विज्ञापन
धार्मिक टिप्पणी को लेकर दो पक्षों में विवाद और फायरिंग की घटना पर पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र में मद्दे की पुलिया पर दो पक्षों में धार्मिक टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार की रात करीब साढे़ आठ बजे विवाद हो गया। बात बढ़ी तो फायरिंग शुरू हो गई। सीओ सिटी फोर्स के साथ पहुंच गए। फायरिंग करने वालों की अब तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मद्दे की पुलिया पर रहने वाले हसीब ने बताया कि मोहल्ले के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर दिया था। कुछ देर बाद एक आरोपी अन्य साथियों को लेकर आया और घर के बाहर गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। जब विरोध किया तो आरोपियों ने घर के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए लेकिन फायरिंग होती देख किसी ने आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
हसीब ने बताया कि धार्मिक टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं मगर दोनों की विचारधाराएं अलग हैं। सीओ सिटी सुनील दत्त, कोतवाली प्रभारी हरीशवर्धन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां जुटे लोगों को हटाया। फायरिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश देना शुरू कर दी है मगर अभी तक कोई भी हाथ नहीं लग सका। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को मोहल्ले में तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें