पीलीभीत। जिले में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार सुबह बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव परेवा तुर्राह निवासी किसान छोटेलाल के खेत में गेहूं कटाई करते समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण के लिया।
आग ने छोटेलाल के भाई वीरपाल के खेत को चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अफरातफरी के बीच आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। खेत स्वामी छोटेलाल ने बताया की उनका और उनके भाई वीरपाल और रिकल की करीब 16 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई । सूचना पर नायब तहसीलदार बीसलपुर भी मौके पर पहुंचे। किसान से आग की घटना की जानकारी ली। मंगलवार की शाम बरखेड़ा थाना के गांव नारायनठेर निवासी किसान झम्मन पांडेय के खेत में आग लग गई थी। आग खेत के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तारों में स्पार्किंग से लगी थी। संवाद
-
आग लगने से कई ग्रामीणों का हुआ नुकसान
बीसलपुर। गांव परसिया में मंगलवार की दोपहर हीरा काली के गेहूं के खेत में आग लग गई। आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन इस बीच पड़ोस में स्थित हरीश कुमार, नरेश कुमार, सुरेश कुमार, राजपाल, वीरपाल, नेत्रपाल महेशचंद्र और रामनाथ के खेतों मेंं लपटें पहुंच गई। नरेश कुमार और सुरेश कुमार का गन्ना जला है। बाकी किसानों की गेहूं की फसल जल गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि मौके पर टीम भेजी जा रही है। संवाद