कैमरा-लैपटॉप-मशीनें समेत काफी सामान जला
दुकान स्वामी छत्रपाल के मुताबिक उसका सारा सामान दुकान में ही रहता था। आग लगने से दुकान में रखा कैमरा, लैपटॉप, मशीनें, कंप्यूटर, शादियों का डाटा और स्टॉक स्टोरेज समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।
घट सकती थी बड़ी घटना
जिस जगह पर दुकान संचालित हो रही है। वह एक गली में है। इसके पड़ोस में लोगों के घर हैं। साथ ही पीछे की दीवार की तरफ एक बाइक एजेंसी है। जिसका वर्कशाप उससे लगा हुआ है। अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया गया होता, तो बड़ी घटना घट सकती थी।