फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल की रसोई में गैस लीक होने से लगी आग

विज्ञापन
रसोई घर में लगी आग तो इस तरह उठे आग के गोले। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी के कंपोजिट विद्यालय की रसोई में खाना बनाते समय गैस लीक होने से आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। विद्यालय की अध्यापिका ने एसपी को फोन पर आग लगने की सूचना दी। एसओ पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और आग बुझाई। विद्यालय में आग बुझाने के लिए रखे अग्निशमन यंत्र खाली थे।
विज्ञापन

बहादुरपुर हुक्मी में एक ही परिसर में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। दोनों को अब कंपोजिट विद्यालय कहते हैं। सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय में 20 व प्राथमिक विद्यालय में 55 बच्चे मौजूद थे। इंचार्ज प्रधानाध्यापक नन्हे बाबू ने बताया कि सोमवार करीब 9:30 बजे विद्यालय की रसोइया ओमवती, वीरमती और गीता देवी खाना बना रहीं थीं। अचानक गैस का पाइप चूल्हे की तरफ से निकल गया। पाइप में आग लग गई। रसोई घर में आग लगने से विद्यालय के स्टाफ व बच्चों में भगदड़ मच गई। काफी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए।
प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि दोनों विद्यालयों में आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र तो मौजूद हैं, लेकिन करीब एक वर्ष से वह खाली पड़े हैं। अध्यापिका रुचि गंगवार ने आग लगने की सूचना फोन से एसपी को दी। एसपी ने बरखेड़ा पुलिस को सूचित किया। कुछ ही देर बाद थानाध्यक्ष बरखेड़ा उदयवीर सिंह पुलिस फोर्स लेकर विद्यालय पहुंचे। आग लगी हुई थी, लेकिन सिलिंडर में आग नहीं लग पाई थी। एसओ ने किसी तरह रसोईघर से सिलिंडर बाहर निकलवाया। उसके बाद आग बुझाई गई। आग लगने का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

ताला तोड़कर खुलवाई गई थी रसोई
प्रधानाध्यापक प्रेम नरायन गंगवार के पास चार्ज है। उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक नन्हे बाबू ने बताया कि प्रधानाध्यापक कक्ष की दोनों चाबियां उन्हीं के पास होने के कारण रसोई व कार्यालय सुबह दोनों नहीं खुल सके। प्रधानाध्यापक से बात करने के उपरांत रसोई का ताला तोड़कर रसोइयों से खाना बनवाना शुरू किया गया। प्रधानाध्यापक कक्ष की चाबी न होने के कारण उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं की उपस्थिति भी नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें