फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: व्यापारी के गोदाम में लगी आग, 30 लाख का नुकसान

विज्ञापन
आग बुझाने के बाद गोदाम से सामान बाहर निकालते दमकल कर्मी व अन्य। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात एक व्यापारी के गोदाम में आग लगने से आसपास अफरा-तफरी रही। घर के पीछे बने गोदाम में लगी आग से करीब 30 लाख रुपये का सामान जलकर राख होने की बात सामने आई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


शहर के सुरभि कॉलोनी निवासी व्यापारी नेता अमनदीप सिंह जॉली के मकान के पिछले हिस्से में गोदाम बना है। बृहस्पतिवार देर रात गोदाम में आग लग गई। घटना के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर थे, जबकि घर पर काम करने वाली मेड मौजूद थी। गोदाम से उठती आग की लपटें और धुआं देखकर मेड ने शोर मचाया। इससे आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना सुनगढ़ी पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। पहले पहुंची दमकल टीम आग पर काबू पाने का प्रयास करती रही, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण दूसरी गाड़ी को भी बुलाना पड़ा।
इलेक्ट्रॉनिक सामान, गारमेंट्स व कुछ वस्तुएं जलकर नष्ट
दोनों दमकल टीमों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। आग में गोदाम में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान, गारमेंट्स और कुछ घरेलू वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें