फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानदारों पर दर्ज हुई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। ग्रामीणों ने जरूरत की चीजों की कालाबाजारी करने की शिकायत की। पुलिस ने दो दुकानदारों पर जरूरी चीजों की कालाबाजारी करने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपेार्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

गांव अखौली निवासी भद्रसेन ने बताया कि उन्होंने मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी दुकानदार पवन कुमार से मूंगफली के दाने खरीदे। दुकानदार ने उनसे 10 रुपये अधिक वसूल लिए। दूसरी ओर बरेली के थाना भुता क्षेत्र के गांव शेखापुर निवासी अनिकेत शर्मा ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी किराना व्यापारी मुईन अहमद से चीनी, तेल, चावल, आटा और दाल खरीदी। दुकानदार ने उनसे 356 रुपये अधिक ले लिए। जब उसने विरोध किया तो दुकानदार ने उसकी बात नहीं सुनी। ग्रामीणों ने कोतवाली में दुकानदारों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। कोतवाल केशव तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों की तहरीर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस दुकानदारों की तलाश की गई, लेकिन वे नहीं मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें