फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माला कॉलोनी में बाघ दिखने से मचा हड़कंप...वीडियो वायरल

विज्ञापन
जरौला क्षेत्र में दिखाई दिया बाघ लोगों ने बनाया वीडियो - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
गजरौला। माला कॉलोनी में सप्ताह भर पहले बाघ ने महिला को अपना निवाला बनाया था। इस घटना के बाद शुक्रवार को एक बार कॉलोनी में बाघ दिखाई दिया। इससे कॉलोनी में हड़कंप मच गया। इस बीच कार सवार कुछ लोगों ने घूम रहे बाघ की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सूचना पर गजरौला इंस्पेक्टर ने वन विभाग की टीम के साथ मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। उनकी ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने की बात कही गई। निगरानी के लिए टीम को मौके पर लगा दिया गया है। हालांकि बाघ झाड़ियों से होकर जंगल में चला गया।
विज्ञापन

माला रेंज के गांव माला कॉलोनी में रहने वाली एक महिला को करीब 7 दिन पहले बाघ ने अपना निवाला बना लिया था। घटना के बाद वन विभाग की टीम निगरानी करती रही। उस समय आसपास क्षेत्र में बाघ दिखाई नहीं दिया था। शुक्रवार दोपहर कुछ लोगों ने माला कॉलोनी में रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में बाघ को घूमते देखा। बाघ देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इस बीच कुछ कार सवार मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बाघ की वीडियो बना ली। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जानकारी होने पर गजरौला इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह ने माला रेंजर रामजी और अन्य स्टाफ के साथ मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। वन विभाग और पुलिस टीम को मौके पर बाघ तो नहीं मिला लेकिन फिर भी ग्रामीणों को सतर्क रहने की बात कही गई। माला रेंजर राम जी ने बताया निगरानी के लिए टीम को मौके पर लगा दिया गया है। बाघ झाड़ियों से होता हुआ जंगल में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें