फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ससुरालवालों ने विवाहिता को पिलाया तेजाब, पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 Dec 2024 06:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इससे बौखलाए ससुरालवालों ने उसे तेजाब पिलाकर जान से मारने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर विवाहिता को तेजाब पिलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के गांव करमापुर निवासी फूलबाबू ने बताया कि उनकी बहन नन्हीं बेगम का निकाह दो वर्ष पूर्व बदायूं के थाना दातागंज के गांव मलिकपुर निवासी शाकिर से हुआ था।

विज्ञापन


निकाह में मिले दहेज को कम बताते हुए ससुरालियों ने नन्हीं बेगम को परेशान करना शुरू कर दिया। इस बीच दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए। मजबूरी में फूल बाबू ने 15 सितंबर को बीसलपुर कोतवाली में ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इसी बात से नाराज होकर ससुरालियों ने नवंबर में नन्हीं बेगम को जान से मारने की नीयत से जबरन तेजाब पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। बरेली के एक निजी अस्पताल में उसका चल रहा है। फूल बाबू ने उसी समय कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन


पीड़ित ने एसपी अविनाश पांडे को इस संबंध में शिकायती पत्र दिया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में नन्हीं बेगम के पति शाकिर, मोहम्मद खुशबू, बबलू और रुखसाना को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें