फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवैध निर्माण को लेकर मारपीट, चले ईंट-पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के गांव में दो पक्षों में अवैध निर्माण को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर के आधार पर दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदोई निवासी शांति स्वरूप पुत्र स्वर्गीय जानकी प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा गया कि 21 मई 2024 को देर रात बिट्टू, बिट्टू की पत्नी, विष्णु राम, अनुज, तन्नू, मन्नू, संजू, नानू, अजय, मन्नू की पत्नी गली में अवैध निर्माण करा रहे थे। इस पर उसने जाकर विरोध किया, तो आरोपी पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
इससे वह लहूलुहान हो गया।चीख पुकार सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बीच बचाव कराया, तो आरोपी मौके से ईंट पत्थर फेंकते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी ने बताया कि दो आरोपियों चंद्रप्रकाश और विष्णु को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें