गढ़ा जंगल स्थित हनुमान मंदिर पर आयोजित यज्ञ में मौजूद लोग । संवाद
गजरौला। गढ़ा जंगल स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में मंगलवार से रुद्र महायज्ञ शुरू हो गया। वाराणसी से आए विद्वानों ने वैदिक मंत्रों के साथ अग्नि प्रज्ज्वलित की। इससे पहले सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई थी। महायज्ञ का समापन 26 मई को होगा। समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद