फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो पक्षों में मारपीट, शराब दुकान के सेल्समैन समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। गांव जितौरिया टांडा में दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोपियों ने शराब दुकान के सेल्समैन की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बचाने आए भाइयों से भी मारपीट की। दूसरे पक्ष की ओर से भी दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जितौरिया टांडा निवासी माखन लाल देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। पूर्व में शराब के पौवा को लेकर गांव के छोटेलाल से उनका विवाद हो गया था। मामले में समझौता भी हो गया था। मगर दूसरा पक्ष उससे रंजिश रखने लगा। बुधवार को रामरतन व उसका पुत्र छोटे लाल परिवार के लोगों को लेकर माखनलाल के पास पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर रामरतन, छोटेलाल

व अन्य ने सेल्समैन की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बचाने आए उसके भाई रामचंद्र और अरुन पर भी लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में सेल्समैन सहित तीन लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष के रामरतन व छोटेलाल घायल हो गए। झगड़े के बाद दोनों पक्ष घायल अवस्था में थाने पहुंचे। पुलिस ने सभी को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा है। जहां एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि दो पक्षों में झगडा हुआ है। तहरीर मिली हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें