फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: करंट लगने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। गजरौला कला निवासी युवक की बिजली बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कस्बा गजरौला कला निवासी 26 वर्षीय महबूब पुत्र चांदबाबू मंगलवार शाम छह बजे घर में पंखा लगा रहे थे। अचानक वह करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने का कारण पंखे में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। करंट लगते ही महबूब बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। महबूब की पत्नी आसमां व पिता चांद बाबू उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। महबूब फेरी लगाकर चूड़ी-कंगन बेचने का काम करता है। महबूब की तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां और एक तीन वर्ष का बेटा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें