फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार से ग्रामीण की मौत

Sat, 29 Aug 2015 11:39 PM IST
Churrasktpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर भजा निवासी 36 वर्षीय चिरौंजी लाल की शनिवार को सुबह तेज बुखार से मौत हो गई। जिसके चलते परिवार में रक्षा बंधन की खुशी मातम में बदल गई।
विज्ञापन

गांव मोहम्मदपुर भजा निवासी लज्जावती ने बताया कि उनके पति चिरौंजीलाल करीब एक सप्ताह पूर्व तेज बुखार की चपेट में आ गए थे। उनका उपचार नगर के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था, जहां शनिवार को सुबह उनकी मौत हो गई है। इस घटना के कारण मृतक के घर रक्षाबंधन पर्व नहीं मनाया गया। इस बाबत पूछने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास ने बताया कि उन्हें इस संबंध में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है। सोमवार को टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें