फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

677 लोग मुचलका पाबंद

Sat, 29 Aug 2015 11:36 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने शांतिभंग की आशंका पर सर्किल के 677 लोगों को मुचलका पाबंद किया है। जबकि 22 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। इनमें कोतवाली पुलिस ने 18, माधोटांडा पुलिस ने चार शामिल हैं। एसपी जेके शाही ने शनिवार को कोतवाली पहुंच कर पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। शनिवार को एसपी जेके शाही ने कोतवाली पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और शासन ने दिए निर्देशों के तहत तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश इंस्पेक्टर शक्ति सिंह को दिए। एसपी ने पहले चुनाव रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। लंबित विवेचनाओं को शीघ्र पूरा कराकर आरोपियों का चालान भेजने के निर्देश दिए। उधर, सीओ राजेश्वर सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर सर्किल में कोतवाली पुलिस ने अब तक 291, माधोटांडा ने 146, सेहरामऊ उत्तरी ने 175 और हजारा ने 65 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने 18 जबकि माधोटांडा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की।  उन्होंने बताया कि सभी एसओ को क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अनाधिकृत शस्त्र व विस्फोटक जब्त करने, अवैध शस्त्र निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करने, अवैध शराब भट्टी बरामदगी, गैंगस्टर, एनएसए, जिला बदर आदि पर कार्रवाई करने, लंबित विवेचनाओं का निस्तारण, हिस्ट्रीशीटर की चैकिंग, पुरानी जमानत निरस्त कराना, सशस्त्र लोगों की चैकिंग, गांवों मेें चकरोड, ग्राम समाज की भूमि, चकबंदी आदि मामलों का निस्तारण कराने के निदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें