फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: त्योहारी खानपान ने बिगाड़ा हाजमा, जिला अस्पताल में बढ़े मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल के मेडिसिन ओपीडी के बाहर लगी भीड़। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर मिठाइयों की मिठास, तलाभुना व चटपटा खानपान लोगों की सेहत पर भारी पड़ गया। किसी को पेट दर्द तो किसी को गैस, अपच और उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। शनिवार को जिला अस्पताल के मेडिसिन ओपीडी में ज्यादातर मरीज पेट समस्या के ही देखे गए।
विज्ञापन


रक्षाबंधन के त्योहार पर घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। बाजार में भी मिठाई, नमकीन, समोसे, कचौड़ी व अन्य तली-भुनी चीजों की खूब बिक्री हुई। लोगों ने स्वाद के चक्कर में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक मात्रा में खानपान किया। इसके चलते कई लोगों को पेट संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग के ओपीडी में लगभग 550 मरीजों में से 100 से अधिक पेट दर्द, गैस, एसिडिटी, अपच व उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर पहुंचे। कक्ष के बाहर मरीजों व तीमारदारों की भीड़ नजर आई।
मरीज का परामर्श ले रहे चिकित्सक डॉ. अभिषेक ने मरीजों की जांच भी कराई। चिकित्सक ने बताया, त्योहार के दौरान अधिक तेल, मसाले व मिठाई का अधिक सेवन करने से पाचन तंत्र प्रभावित होने के ज्यादातर मरीज शनिवार को देखे गए। उन्होंने मरीजों को दवाएं देने के साथ अब कुछ दिनों तक हल्का भोजन लेने, पर्याप्त पानी पीने और तली-भुनी चीजों से परहेज करने की सलाह दी गई। सुबह गर्म पानी पीने को बताया। उल्टी-दस्त या पेट दर्द अधिक होने पर दोबारा परामर्श लेने को बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें