फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की मंदी से त्योहारों ने उबारा, अब सहालग से बाजार की रौनक बढ़ने की उम्मीद

विज्ञापन
साड़ी की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संकटकाल में कारोबार में छाई मंदी को अभी त्योहारी सीजन ने काफी हद तक उबार दिया था। अब सहालग नजदीक आते ही बाजार की रौनक बढ़ने की उम्मीद है। अभी तक हुई खरीदारी को देखकर कारोबारी पुराने रिकॉर्ड टूटने की भी उम्मीद जता रहे हैं। माना जा रहा है कि 18 दिनों के सहालग में बाजार फिर से पुरानी रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन

कोरोना आपदा ने व्यापार जगत की कमर तोड़कर रख दी थी। नवरात्र, दिवाली, भैयादूज पर त्योहारी सीजन में बाजार में उछाल देखा गया। जमकर खरीदारी हुई थी। खासकर कपड़ा और सराफा के कारोबार बहुत असर पड़ा था। सात माह पहले पटरी से उतरा व्यापार त्योहारी सीजन में पटरी पर लौटने लगा। 25 नवंबर से सहालग शुरू हो रहे हैं। यह 12 दिसंबर 2020 तक चलेंगे। ऐसे में सहालग की खरीदारी भी बढ़ी है। व्यापारियों के मुताबिक, त्योहारी सीजन के बाद अब सहालग में बाजार छलांग लगाएगा और इसी के साथ सात माह से कारोबार पर छाए मंदी के बादल भी हटने लगेंगे। शहर के स्टेशन रोड, चावला चौराहा, गैस चौराहा, जेपी रोड, ड्रमंडगंज चौराहा, चौक बाजार समेत कई इलाकों में भीड़ उमड़ रही है। इससे बाजार में रौनक बढ़ी है।
सराफा बाजार में जमकर हो रही आभूषणों की खरीदारी
दिवाली और भैया दूज पर जिले में अलग-अलग सेक्टरों में करीब 250 करोड़ का कारोबार हुआ था। कारोबारियों का कहना है कि जिस तरह बाजार पटरी पर लौटा है, वह उनकी उम्मीद से कहीं बेहतर है। यह स्थिति आगे सहालग में और बेहतर हो सकती है। सराफा कारोबारी कहते हैं कि यह उम्मीद उन्हें भी नहीं थी कि सोना महंगा होने के बावजूद लोग इस कदर खरीदारी करने पहुंचेंगे। सराफा बाजार में सहालग को लेकर जमकर खरीदारी हो रही है। कुछ लोगों ने तो सहालग से पहले ही सोने चांदी के आभूषणों की खरीदारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

क्या कहते हैं कारोबारी
लॉकडाउन में कपड़ा कारोबार को काफी नुकसान हुआ था। मगर त्योहार और सहालग में खरीदारी का दौर शुरू हो गया है। इसलिए शादी पार्टी के लिए साड़ी की डिमांड अधिक चल रही है। ऐसे मेें कारोबार में हुए घाटे से उबरने की उम्मीद है। - माधव गुप्ता, साड़ी कारोबारी
सहालग को देखते हुए नवीनतम फैशन के रेडीमेड कपड़ों की वैरायटी मंगाई गई है। लोग खरीदारी करने को पहुंच भी रहे हैं। कारोबार के पटरी पर आने की उम्मीद है। - हनी अरोरा, रेडीमेडी कारोबारी
कोरोना में सराफा बाजार में काफी असर पड़ा था। उम्मीद नहीं थी कि इस मंदी से उभर पाएंगे या नहीं। लेकिन सहालग में कुछ राहत दिखाई दे रही है। सराफा का कारोबार अच्छा चल रहा है। आगे भी कारोबार बेहतर होने की उम्मीद है। - शैली अग्रवाल, सराफा कारोबारी

कपड़े की दुकान पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : PILIBHIT

 

ज्वैलरी की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें