फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीलीभीत से बरेली के लिए छात्राओं को मिलेगी पिंक बस सेवा की सुविधा

Wed, 30 Sep 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के एक सामाजिक संगठन की मांग पर छात्राओं के लिए पिंक बस सेवा शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। विभागीय अफसरों ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है। यह सेवा पीलीभीत से बरेली जाने वाली छात्राओं को सुरक्षा और सुविधा प्रदान करेगी।
विज्ञापन

पीलीभीत शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्राएं बरेली के विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने जाती हैं। वर्तमान में उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी कई समस्याएं आती हैं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बरेली के लिए पिंक बस सेवा शुरू करने की मांग की थी। अब इस मांग पर विभागीय अफसर सक्रिय हो गए हैं।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विपुल पाराशर ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से यह मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पत्राचार शुरू कर दिया गया है। एआरएम ने बताया कि किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले उच्च अधिकारियों के निर्देशों का इंतजार किया जाएगा। यह पहल छात्राओं की आवाजाही को सुरक्षित और सुगम बनाने में मदद करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें