फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बालाजी की आरती में लगे जयकारे

Wed, 30 Sep 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के साहूकारा स्थित मंदिर में मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ बालाजी की आरती की। सुबह आठ बजे बड़ी संख्या में भक्त मंदिर परिसर में एकत्र हुए। आरती से पहले बालाजी महाराज का विधि-विधान से सिंदूर से श्रृंगार किया गया। इसके बाद भगवान को विभिन्न प्रकार के प्रसाद का भोग लगाया गया। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान भक्तों ने जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें