फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवक के नदी में कूदने की आशंका, मौके पर पड़ मिले जूते

विज्ञापन
युवक के नदी में कूदने की आशंका पर मौके पर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
अमरिया। थाना क्षेत्र में पौटा डैम पुल के निकट एक युवक के अप्सरा नदी में कूदने की आशंका से बृहस्पतिवार तड़के हलचल रही। युवक द्वारा फोन पर आत्मघाती कदम उठाने की बात कहने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो पुल के पास उसके जूते मिले। सूचना पर पुलिस और गोताखोरों ने घंटों तलाश अभियान चलाया, लेकिन बृहस्पतिवार देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव भंगा मोहम्मदगंज निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई 20 वर्षीय आकाश रुद्रपुर में मजदूरी करता है। बुधवार देर रात करीब 11 बजे आकाश ने उसे फोन कर बताया कि वह अमरिया क्षेत्र में देवहा-बहगुल फीडर नहर पर पौटा डैम के पास खड़ा है और नहर में कूदकर जान दे देगा। उसने परिजनों से उसे तलाश न करने की बात भी कही। घबराए परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे।
पुल के पास अप्सरा नदी किनारे आकाश के काले रंग के जूते पड़े मिले, जिससे उसके नहर में छलांग लगाने की आशंका और गहरा गई। सूचना पर पहुंची अमरिया पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह से ही गोताखोरों की सहायता से नदी में तलाश अभियान चलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें