फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 33 केवीए लाइन में फाॅल्ट, 80 हजार लोगों के छूटे पसीने

Wed, 06 Aug 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आने से 16 हजार उपभोक्ताओं यानी 80 हजार लोगों को एक घंटे तक बिजली न आने से परेशान होना पड़ा। अशोक काॅलोनी और अन्य इलाकों के उपभोक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में बिजली फॉल्ट व कटौती की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। बुधवार को नकटादाना फीडर की 33 केवीए लाइन पर सुबह साढ़े नौ बजे तकनीकी समस्या आ गई। इससे इस फीडर के 16 हजार उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। शहर के रामलीला फीडर में दिक्कत आने से करीब पांच सौ उपभोक्ताओं को आधा घंटा आपूर्ति नहीं मिली। मोहल्ला अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, एकता नगर आदि के उपभोक्ताओं को करीब दो घंटे तक कटौती की मार झेलनी पड़ी। बल्लभ नगर, राम बिहार, सुरभि कॉलोनी, तुलाराम, मधुवन, आवास विकास, साहूकारा, मदीनाशाह, खैरुल्लाशाह, कोतवाली के आस-पास आदि इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि 33 केवीए में दिक्कत आई थी। जिसे टीम को भेजकर सही करा दिया गया। अन्य स्थानों पर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें