फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 33 केवीए के जंपर में फॉल्ट, सात हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के रामलीला फीडर के 33 केवीए के जंपर में आए फॉल्ट से सात हजार उपभोक्ताओं की बिजली दो घंटे से ज्यादा गुल रही। इसके अलावा अन्य इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन

शहर के रामलीला फीडर के 33 केवीए के जंपर में शाम करीब तीन बजे तकनीकी समस्या आ गई। इससे इस फीडर से जुड़े मोहल्ला सुनगढ़ी, स्टेशन रोड, खैरूल्लाशाह, मदीनाशाह, इनायतगंज, मीना बाजार, जोशी टोला, नई बस्ती, बल्लभ नगर, अग्रवाल सभा, रामवाटिका, देशनगर, चूने वाली गली, डोरीलाल सहित अन्य मोहल्लों के सात हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई।
सूचना पर पहुंची टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद यहां की बिजली आपूर्ति सुचारू कराई। इसके बाद भी यहां कटौती का सिलसिला जारी रहा। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर के अन्य इलाकों में भी बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा शहर के कुछ इलाकों में बिजली कटौती से राहत रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि जंपर कटने से यहां की बिजली प्रभावित हुई थी, जिसे टीम को मौके पर भेजकर सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें