फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने परखी चेनलिंक फेंसिंग कार्य की हकीकत

विज्ञापन
पीटीआर में टीम के साथ मौजूद प्रधान मुख्य वन संरक्षक। स्रोत विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने पीटीआर में कराए गए चेनलिंक फेंसिंग कार्य की स्थिति परखी। इसके साथ ही उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान वन कर्मियों को ग्रामीणों से तालमेल बनाकर संघर्ष रोकने के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए। तीन दिवसीय दौरे के बाद रविवार को वह वापस रवाना हो गए।
विज्ञापन

प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने पीटीआर की माला व महोफ रेंज के अंतर्गत चेनलिंक फेंसिंग कार्य का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा जंगल के कच्चे पक्के वाटर होल की स्थिति परखी। सोलर वाटर पंपों से तालाबों में पानी की उपलब्धता भी देखी।
रेंजों में स्थापित ई-सर्विलॉस टाॅवर व वाच टाॅवर का भी निरीक्षण किया गया। वन्यजीवों के लिए ग्रास लैंड मैनेजमेंट क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया गया। सामाजिक वानिकी प्रभाग के अन्तर्गत वर्ष 2025 में पौधरोपण की तैयारियों की स्थिति परखी। मार्गों के किनारे पौधरोपण कार्य के अलावा पौधशालाओं का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद पूरनपुर रेंज के गोपालपुर वन खंड के क्षेत्र में निर्माणाधीन रेस्क्यू सेंटर का निरीक्षण भी किया। शेष कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने चूका बीच का निरीक्षण कर जरूरी जानकारी कर निर्देश भी दिए। बेहतर कार्यों पर उन्होंने सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें