पिता पर पुत्री से अश्लील हरकतें करने का आरोप
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
नशे की हालत में आए दिन चौदह वर्षीय पुत्री से अश्लील हरकतें करने का आरोप एक पिता पर लगा है। इसका विरोध करने पर परिवारीजनों से मारपीट की गई। दो दिन पहले सौतेली बहन के देखने पर मामला गरमा गया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने पिता पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति की 15 साल पहले मौत हो गई थी। जिससे उसको एक बेटी और एक बेटा था। बेटी की शादी करने के बाद उसने क्षेत्र के एक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद उसको एक बेटी का जन्म हुआ। जोकि वर्तमान समय में 14 साल की है। पहले पति से हुआ बेटा बड़ी बहन के साथ उसकी ससुराल में रहता है। आरोप है कि नशे की हालत में उसका पति 14 वर्षीय बेटी से आए दिन अश्लील हरकतें करता है। इसका विरोध करने पर मारपीट की जाती है। दो दिन पहले उसकी बड़ी बेटी और बेटा आए हुए थे। आरोप है कि पिता छोटी बेटी से अश्लील हरकतें कर रहा था। इसकी जानकारी लगने पर महिला ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। हंगामा करने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया गया। शनिवार को महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसा है। सीओ पूरनपुर जगत राम जोशी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।