फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए रुपये न देने पर पिता ने की थी पुत्री लक्ष्मी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव धर्मापुर में किशोरी की उसके पिता ने ही पिटाई के बाद गला घोटकर हत्या की थी। पुलिस ने किशोरी के मामा की सूचना पर उसके शव का पोस्टमार्टम कराया था। अब किशोरी की मां की ओर से उसके पिता पर मारपीट कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मापुर में 15 फरवरी को हुई थी। तब मोहल्ला कायस्थान निवासी किशोरी के मामा राहुल ने कोतवाली पहुंचकर भांजी लक्ष्मी (17) की हत्या का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। पुलिस ने लक्ष्मी के शव का पोस्टमार्टम कराया था। रिपोर्ट में दम घुटने से लक्ष्मी की मौत होना स्पष्ट हुआ था। उसके कंधे में चोट होना पाया गया था। लक्ष्मी की मां अखिलेश देवी ने शुक्रवार शाम को कोतवाली पहुंचकर अपने पति पर पुत्री की हत्या होने का आरोप लगाते हुए पुलिस का तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि अखिलेश देवी की ओर से उनके पति रामसरन पर किशोरी की पिटाई कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इधर, महिला के अनुसार ने बताया कि 18 साल पहले उनकी गांव धर्मापुर नवासी रामसरन से शादी हुई थी। तीन संतानें हैं। पति नशे के लती हैं। अक्सर शराब पीने को रुपये मांगते हैं। करीब एक महीने पहले शराब के रुपये देने से मना करने पर उसने पिटाई कर छोटी पुत्री दुर्गा देवी के साथ घर से निकाल दिया था। तब से अपने मायके में रह रही हैं। पति बड़ी पुत्री लक्ष्मी और पुत्र अंकित रहते थे। 15 फरवरी को पुत्री के मृत अवस्था में जमीन में पड़े होने की सूचना मिली थी। पुत्र अंकित ने बताया कि उसके पिता ने लक्ष्मी की हत्या की है।
पुलिस को सूचना देने से क्षुब्ध था रामसरन
घटना से पखवाड़ा भर पहले भी रामसरन ने पुत्री लक्ष्मी की पिटाई की थी। तब लक्ष्मी ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को देकर पुलिस को बुला लिया था। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पिता-पुत्री का मामूली विवाद मिलने पर पहुंची पुलिस रामसरन को डांट डपट कर लौट आई थी। रामसरन पुलिस बुलाने से क्षुब्ध था। घटना के दिन रामसरन फिर अपनी पुत्री की पिटाई करने लगा था। तब अंकित ने मौके पर पहुंचकर बहन की पिटाई का विरोध किया था। इस पर रामसरन अंकित की पिटाई पर आमादा हो गया था। पिटाई से बचने को अंकित घर से निकलकर भाग खड़ा हुआ था। तब रामसरन ने उसका पीछा भी किया था। मगर अंकित उसके हाथ नहीं लगा। घर लौटे रामसरन अपनी पुत्री की पिटाई करते घर के अंदर ले गया था। उसने हत्या कर पुत्री के शव को दुपट्टे के फंदे से कमरे में लटका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें