फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खेत में भालू की मौजूदगी देख सहमे किसान

Tue, 08 Sep 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
​गजरौला क्षेत्र में खेत में चहलकदमी करता भालू। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव शिवनगर में मंगलवार सुबह आबादी के पास खेतों में भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे गन्ने के खेत के पास भालू दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने भालू को ट्रेस किया, लेकिन कुछ देर बाद वह गन्ने के खेत में चला गया और बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन

गांव निवासी अध्यापक अगमवीर सिंह सुबह खेतों की ओर टहलने निकले थे। इसी दौरान उन्हें गन्ने के खेत के पास भालू दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही सामाजिक वानिकी पूरनपुर सर्किल के वनदरोगा हर्षित मिश्रा, निपेंद्र कुमार और टाइगर ट्रैकर सुरेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने काफी देर तक भालू की गतिविधियों पर नजर रखी। भालू के गन्ने के खेत में चले जाने के बाद संभावित हमले के खतरे को देखते हुए टीम खेत के अंदर नहीं गई। वन दरोगा हर्षित मिश्रा ने ग्रामीणों से अपील की कि खेतों की ओर अकेले न जाएं। चार-पांच लोगों के समूह में ही खेतों की ओर जाएं और गन्ने के खेतों के पास शोर करते हुए सतर्क रहें। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि टीमें लगातार अलर्ट हैं। निगरानी के साथ ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें