देवीपुरा गांव में हुई गन्ना किसान गोष्ठी
गन्ना विभाग की ओर से डीसीओ ने गोद लिए गए गांव देवीपुरा में गन्ना किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गन्ना शोध संस्थान के सहायक निदेशक प्रवीण कुमार ने किसानों ने पेड़ी का बेहतर ढंग से प्रबंधन की अधिक उपज लेने की अपील की। इस दौरान सदस्यता अभियान भी चलाया गया।
पीलीभीत गन्ना समिति के क्षेत्र गांव देवीपुरा में शनिवार को हुई गोष्ठी का शुभारंभ गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर के सहायक निदेशक प्रवीण कुमार एवं जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सहायक निदेशक ने कहा कि बहुधा किसान मुख्य फसल पर तो मेहनत करते है लेकिन पेड़ी पर ज्यादा ध्यान नहीं देते जबकि पेड़ी में थोड़ी से मेहनत कर अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है। डीसीओ ने कहा कि इन दिनों गन्ना सर्वे कार्य चल रहा है। इसमें किसान स्वयं मौके पर जाकर अपने सामने सर्वे कराएं ताकि बाद में किसी भी मप्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे। उऱ्न्होंने किसानों से सर्वे के साथ घोषणा पत्र भरने, अधिक गन्नाढ उत्पादन के व्एि अलग से फार्म करने की अपील की। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने गन्ने में लगने वाली कीट बीमारियों की पहचान और उनके नियंत्रण व बचाव की विस्तार से जानकारी दी। गन्ने में गुड़ाई और सिंचाब का महत्व भी उन्होंने किसानों को समझाया। इसके अलावा शरदकालीन गन्ना बुआई के बारे में भी उन्होंने जानकारी दी। इस मौके पर सदस्यता अभियान चलाकर समिति के नए सदस्य भी बनाए गए। संचालन चिरंजीव गौड़ ने किया। यहां एलएच मिल के प्रबंधक केवी शर्मा, संजीव राठी, केजी गौतम, हरिओम गंगवार, भगवानदास, श्यामबिहाचरी सहित कई अधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।