फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गन्ना तौल कराने के लिए करना पड़ रहा इंतजार, किसानों ने जताया विरोध

Sun, 15 Dec 2024 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर चीनी मिल के गेट पर विरोध जताते किसान।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। गन्ने की तौल में आने वाली परेशानियों के साथ ही अन्य समस्याओं को लेकर रविवार को किसानों ने मिल प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि कई घंटे लाइन में लगने के बावजूद गन्ने की तौल नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

मांगों को लेकर काफी संख्या में किसान रविवार दोपहर किसान सहकारी चीनी मिल गेट पर इकट्ठा हुए। किसानों का आरोप था कि मिल प्रशासन चीनी मिल को पूरी क्षमता से संचालित नहीं कर रहा। इस वजह से चीनी मिल गेट स्थित केंद्रों पर एक ट्राॅली गन्ना तुलवाने के लिए किसानों को 50 से 60 घंटे का इंतजार करना पड़ता है। केन यार्ड में खराब गन्ना लाने के नाम पर किसानों को परेशान किया जाता है।
यहां किसानों के लिए मानक के अनुरूप सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इस दौरान एक सप्ताह में समस्याओं के समाधान की मांग की गई। कहा कि ऐसा न होने पर चीनी मिल गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों का नेतृत्व किसान मजदूर संगठन के मंडल संयोजक गुल्लू पहलवान ने किया। प्रदर्शन करने वालों में अली शेख ,नरेंद्र, कौशल, मनोज, अनिल, हरिओम, राजीव, रीतराम, विकास आदि किसान शामिल रहे। प्रदर्शन खत्म होने के बाद इन किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त हस्ताक्षर वाला ज्ञापन डाक से भेजा।

तकनीकी खराबी से 11 घंटे बंद रही चीनी मिल

बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल के कारखाने में शनिवार सुबह करीब 10 बजे तकनीकी खराबी आने से गन्ना पेराई का कार्य बंद हो गया। मिल के अभियंत्रण अनुभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद रात नौ बजे खामी सही की। इसके बाद मिल चालू हो पाई। करीब 11 घंटे मिल बंद रहने से गन्ना तुलवाने आए किसानों को परेशान होना पड़ा। मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि अब पेराई का काम सुचारू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें