फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला अस्पताल में बन रहा रैन बसेरा ठहरने के लिए देना होगा पहचानपत्र

Sun, 15 Dec 2024 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में बनाए गए रैन बसेरा के कक्ष में किया जा रहा रंगरोगन।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को सर्दी से बचाने लिए अस्पताल प्रशासन ने दो कमरों में रैन बसेरा बनाया है। इसका रंग-रोगन और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए रैन बसेरा में रात गुजारने वाले तीमारदारों को अपना पहचानपत्र देना होगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में टीबी वार्ड के पास तीमारदारों के लिए रैन बसेरा बनाया गया है। इसमें पुरुष और महिला तीमारदारोंं के लिए 24 बेड रहेंगे। विभाग ने रैन बसेरे की व्यवस्थाएं दुरुस्त करानी शुरू कर दी हैं। रविवार को रैन बसेरा की रंगाई-पुताई और अन्य कार्य पूरे कराए गए। फर्नीचर व खिड़कियों को भी दुरुस्त कराया जाएगा।
इन दोनों कमरों में ठहरने वाले तीमारदारों के लिए बिस्तर, रजाई, कंबल से लेकर हीटर आदि की व्यवस्था की जाएगी। सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि रैन बसेरा में ठहरने वाले लोगों के लोगों को पहचानपत्र देना होगा।
विज्ञापन

यहां पर दो कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। यह कर्मचारी ठहरने के वाले का नाम-पता से लेकर आरक्षित बेड नंबर तक का विवरण अपने रजिस्टर में दर्ज करेंगे। तीमारदारों की सुविधा का ख्याल भी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें