फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना मूल्य के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। किसानों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर रविवार को गांव रढ़ैता में क्रांतिकांरी विचार मंच के बैनर तले प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन

कुछ किसान रविवार को गांव रढ़ैता में मुख्य चौराहे पर जमा हुए और प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि चीनी मिल अधिकारियों ने अभी तक किसानों का पुराना भुगतान नहीं किया है। राजकीय धान केंद्रों और गन्ना केंद्रों पर जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। पिछले माह हुई भीषण बारिश में फसल बरबाद होने के बाद भी सभी किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। जिन किसानों को मुआवजा मिला है, वह काफी कम मिला है।
पौन घंटे बाद किसानों ने यह एलान कर प्रदर्शन खत्म कर दिया कि एक सप्ताह में इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे लोग तहसील परिसर में प्रशासन के विरोध में बेमियादी धरना शुरू कर देंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व क्रांतिकारी विचार मंच के प्रांतीय संरक्षक देव स्वरूप पटेल ने किया। प्रदर्शन में सर्वेश गंगवार, रामवीर, रामसरन गंगवार, विशेष वर्मा, हरीशंकर, महेंद्र पाल, नारायणलाल, बाबूराम, भूपेंद्र सिंह, भारत सिंह, गया प्रसाद, भगवान सिंह, शेखर कोहली, राकेश कुमार, तौलेराम, अशोक कुमार, अनिल गंगवार, और सुखलाल समेत काफी किसान शामिल थे।
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान कराने की मांग
बीसलपुर। रढै़ता के प्रधान मुकेश गुप्ता ने डीएम को ज्ञापन भेजकर अपने गांव की प्रमुख समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया कि उनके गांव के काफी अपात्रों के पास राशनकार्ड और प्रधानमंत्री आवास हैं, जबकि काफी पात्र इन सुविधाओं से वंचित हैं। ज्ञापन में अपात्रों और पात्रों के नामों का भी उल्लेख किया गया है। ज्ञापन में मामले की जांच कराने, अपात्रों को इन सुविधाओं से लाभान्वित करने वालों पर कार्यवाही कराने और वंचित पात्रों को इन योजनाओं से लाभान्वित कराने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें