फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 29 Jul 2016 11:04 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
pradarshan
विज्ञापन
 पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर छोटी पुलिया बनाए जाने के विरोध में मैनाकोट व मुस्तफाबाद के किसानों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि छोटी पुलिया बनने से उनकी फसलें पानी में डूब रही हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुस्तफाबाद, मैनाकोट सहित महोफ जंगल क्षेत्र का पानी निकास पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर बनी एक पुलिया से होता है। इन दिनों मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। यहां के किसानों ने करीब एक माह पूर्व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से फसल डूबने की बात कहते हुए पुलिया को चौड़ा बनाने की मांग की थी। दस दौरान अधिकारियों ने आश्वासन भी दिया था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इधर, तीन दिन से क्षेत्र में हो रही बारिश व पानी निकास की व्यवस्था दुरुस्त न होने से किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। इसको लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। दोनों गांवों के किसानों ने शुक्रवार को पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर एकत्र होकर पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि उनकी बात मान ली जाती तो फसलों को नुकसान नहीं होता। उन्होंने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही। प्रदर्शन करने वालों में करनजीत सिंह, विक्रमजीत सिंह, श्रीराम, शिवलाल, हरदेव सिंह, जगजीत सिंह, छोटेलाल, चुन्नी लाल, हरीराम, बलजिंदर सिंह, दिलबाग सिंह, प्यारेलाल, गुरमुख सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें