फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमनगरा बुझिया क्षेत्र में भी कहर जारी

Fri, 29 Jul 2016 11:01 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा नदी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रमनगरा बुझिया क्षेत्र में शुक्रवार को तेज गति से कटान जारी रहा। इसके अलावा नदी ने ढकिया ताल्लुके महाराजपुर, नगरियाखुर्द कलां क्षेत्र में भी कटान की शुरुआत कर दी है। शारदा नदी ने एक दिन पूर्व रमनगरा बुझिया में नदी किनारे बाढ़ खंड द्वारा पूर्व में बनाए गए 80 मीटर बांध व एक स्पर को निगल लिया था। इधर, बृहस्पतिवार से अब तक दो और स्पर भी नदी के गर्भ में समा चुके हैं। नदी ने केवल सिंह, जुगेंद्र कौर समेत कई अन्य किसानों की खेतों में खड़ी फसलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। वर्ष 2004 में जिन 42 किसानों को दो-दो एकड़ कृषि भूमि दी गई थी, उनमें 17 किसानों की जमीन तो पहले ही कट चुकी थी, अब नदी शेष बचे पट्टेदारों की जमीन को निशाना बनाते पलिया कॉलोनी की ओर बढ़ रही है। ग्राम प्रधान प्रशांत साना द्वारा दी गई सूचना के बाद राजस्व कर्मियों ने यहां पहुंचकर स्थिति का आकलन किया। उन्होंने नदी के कटान की स्थिति देखने के बाद अमर उजाला को बताया कि अभी नदी का कटान जारी है। कटान की गति कम होने पर प्रभावित किसानों की सूची बनाई जाएगी। उधर, प्रधान प्रशांत साना ने बताया कि वमनी नदी से शारदा पार गुन्हान क्षेत्र में मानिक दास, कालीपद, विष्णु, सुबलदास सहित करीब डेढ़ दर्जन से अधिक किसानों की धान की फसलें नष्ट हो गई हैं। इसके अलावा ढकिया ताल्लुके महाराजपुर, नगरियाखुर्द कलां में भी नदी ने कटान शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें